समाज मनुष्य की आधारभुत आवश्यकता है । समाज सेवा का उद्देश्य एवं उदयपुर में बसे पारीक परिवरों को एक कड़ी में पिरोने के लिये श्री हनुमान प्रसाद जी परीक ने दिनांक १३ सितम्बर १९९२ को अपने निवास स्थान पर पारीक बन्धुओं को एकत्रित कर एक बैठक का आयोजन किया, जिसमें २३ पारीक बन्धु उपस्थित हुए । यहि दिन पारीक परिषद, उदयपुर का स्थापना दिवस माना गया । परिषद का विधिवत पञिकरण १५ दिसम्बर १९९९ को कराया गया ।
प्रथम बैठक के बाद से परिषद नियमित मासिक बैठक का आयोजन करती रही है, जो आज तक अविरल हो रहा है ।
मई २०१८ की मासिक बैठक श्री बुद्धिप्रकाश पारीक (आसपुर वाले) के निवास स्थान, सेक्टर ९, में दिंनाक २० मई को आयोजित की जायेगी ।
फरवरी २०१८ की मासिक बैठक श्री रमाकान्त पारीक के निवास स्थान, सेक्टर ४, में दिंनाक १८ फरवरी को आयोजित की जायेगी ।
श्री राजकुमार पारीक के यहाँ समपन्न हुइ बैठक में निर्णय हुआ कि आगामी मासिक बैठक श्री रमाकान्त पारीक जी के यहाँ दिंनाक १३ अगस्त को आयोजित की जायेगी ।
श्री गोपाल पारीक के यहाँ समपन्न हुइ बैठक में निर्णय हुआ कि आगामी सितम्बर माह की मासिक बैठक श्री बलराज जी पारीक के निवास पर दिंनाक ११ सितम्बर २०१६ को आयोजित की जायेगी ।
श्री कमलेश पारीक के यहाँ समपन्न हुइ बैठक में निर्णय हुआ कि आगामी अप्रेल माह की मासिक बैठक श्री राजकुमार पारीक के यहाँ दिंनाक १० अप्रेल को आयोजित की जायेगी ।
रक्तदान - महादान ।
पारीक परिषद ने २१ अगस्त २०१६ को महाराणा भुपाल चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया । शिविर में समाज जन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया । इस दौरान १६ युनिट रक्त एकत्र किया गया । शिविर में पारीक समाज के सदस्यों के साथ पारीक मित्रों की प्रेरणा से अन्य बन्धुओं ने भी भाग लिया ।
रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर एवँ उपरणा ओढ़ा कर सम्मानित किया गया । पारीक परिषद ने रक्तदाताओं को रक्तदान करने के बाद धन्यवाद
Read Moreअगस्त, २०१६ माह की मासिक बैठक का आयोजन श्री गोपाल जी पारीक के निवास स्थान पर किया गया । श्री हरि शंकर जी तिवाड़ी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में अनेक विषयों पर चर्चा हुई ।
पारीक बैंक : बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एकमत से श्री अशोक जी त्रिपाठी एवं श्री कमलेश जी पारीक द्वारा पारीक बैंक के सुचारु संचालन हेतु किये जा रहे प्रयास की भरपुर सराहना की ।
स्वतंत्रता दिवस : सर्वसम्मति
मौसम के गर्म मिजाज एवं लगातार बड़ते हुए तापमान के असर को देखते हुए पारीक परिषद उदयपुर ने दिंनाक .... की बैठक में पशुओं, विशेषत: गौ वन्श, की पीड़ा को समझा एवं पशु प्याउ के नि:शुल्क वितरण का निर्णय किया । इस धर्मार्थ प्रयोजन हेतु अनेक परिजनों ने आर्थिक सहयोग किया ।
प्रथम चरण में कुल ७ टंकी का निर्माण कराया गया एवं पारीक परिजनों के सहयोग से विभिन्न स्थान पर स्थापित किया गया ।
पशु प्याउ के नि:शुल्क वितरण का औपचारिक
Read More