रक्तदान - महादान ।
पारीक परिषद ने २१ अगस्त २०१६ को महाराणा भुपाल चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया । शिविर में समाज जन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया । इस दौरान १६ युनिट रक्त एकत्र किया गया । शिविर में पारीक समाज के सदस्यों के साथ पारीक मित्रों की प्रेरणा से अन्य बन्धुओं ने भी भाग लिया ।
रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर एवँ उपरणा ओढ़ा कर सम्मानित किया गया । पारीक परिषद ने रक्तदाताओं को रक्तदान करने के बाद धन्यवाद देकर उनकी सराहना की एवँ रक्तदाताओं के लिये अल्पाहार की सुविधा भी उपलब्ध करवाई ।
शिविर में ८ - १० व्यक्तियों को उम्र, बी. पी. , कुछ माह पुर्व हुई शल्य क्रिया, एवँ ३ माह से कम समय पुर्व रक्तदान करने के कारण, रक्तदान के लिये मना किया ।
कौन कर सकता है रक्तदान :
ऐसा प्रत्येक पुरूष अथवा महिला -
ये नहीं करें रक्तदान -
भारत में दान करने की प्रथा है, धन दान से भी अधिक महान रक्तदान है क्योंकि यह जीवनदान करता है ।