शिक्षित व सभ्य समाज के नागरिक केवल अपनी नहीं बल्कि दूसरों की भलाई के लिए भी सोचते हैं | रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है । रक्तदान के पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें और खून के लिए जिंदगी और मौत के बीच जूझते लोगों को जीवनदान दें ।
पारीक परिषद, २१ अगस्त २०१६ को महाराणा भुपाल चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है । हमारा यह प्रयास तभी सार्थक होगा जब हम सभी संकल्प लें कि हम स्वयं रक्तदान करने के लिए आगे आएँगे और अपने मित्रों व रिश्तेदारों को भी इस हेतु आगे आने के लिए प्रेरित करेंगे |
रक्तदान जीवनदान है |
रक्तदान - महादान ।
पारीक परिषद ने २१ अगस्त २०१६ को महाराणा भुपाल चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया । शिविर में समाज जन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया । इस दौरान १६ युनिट रक्त एकत्र किया गया । शिविर में पारीक समाज के सदस्यों के साथ पारीक मित्रों की प्रेरणा से अन्य बन्धुओं ने भी भाग लिया ।
रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर एवँ उपरणा ओढ़ा कर सम्मानित किया गया । पारीक परिषद ने रक्तदाताओं को रक्तदान करने के बाद धन्यवाद
Read More