अगस्त, २०१६ माह की मासिक बैठक का आयोजन श्री गोपाल जी पारीक के निवास स्थान पर किया गया । श्री हरि शंकर जी तिवाड़ी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में अनेक विषयों पर चर्चा हुई ।
पारीक बैंक : बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एकमत से श्री अशोक जी त्रिपाठी एवं श्री कमलेश जी पारीक द्वारा पारीक बैंक के सुचारु संचालन हेतु किये जा रहे प्रयास की भरपुर सराहना की ।
स्वतंत्रता दिवस : सर्वसम्मति से निर्णय हुआ की पारीक परिषद इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन परिषद भवन पर करे ।
अनेकों अन्य मुद्दे पर चर्चा हुई, जिनमें से प्रमुख थे - सदस्य संख्या का विस्तार, सदस्यता शुल्क का संग्रहण एवं सामुहिक भोज ।
अंत में श्री हरि शंकर जी तिवाड़ी ने बैठक के आयोजन के लिये श्री गोपाल जी पारीक को धन्यवाद दिया । माह सितम्बर की बैठक का आयोजन श्री बलराज जी पारीक के निवास पर करने का निर्णय हुआ ।